फॉलो करें

शिलचर की एनसीसी कैडेट निकिता दास बनीं “सर्वश्रेष्ठ कैडेट”, कोलकाता में मिला सम्मान

73 Views
शिलचर की एनसीसी कैडेट निकिता दास बनीं “सर्वश्रेष्ठ कैडेट”, कोलकाता में मिला सम्मान
शिलचर की 62 असम गर्ल्स बटालियन एनसीसी की एसयूओ निकिता दास ने “सर्वश्रेष्ठ कैडेट” पुरस्कार में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सम्मान उन्हें गत 25 मार्च को कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी के हाथों प्रदान किया गया।
निकिता दास वर्तमान में गुरुचरण विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी उत्कृष्ट अनुशासन, मजबूत नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण दक्षता के बल पर उत्तर-पूर्व, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अनेक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस सफलता को न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि शिलचर और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निरंजन राय ने कहा, “निकिता दास की यह असाधारण उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह सिद्ध करता है कि समर्पण, कठोर परिश्रम और सही मार्गदर्शन के साथ हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें उनके उज्ज्वल भविष्य पर पूरा विश्वास है।”

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल