फॉलो करें

लखीपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री कौशिक राय का जनसंपर्क अभियान तेज, कई क्षेत्रों में जनसभाएं और पदयात्रा

78 Views

लखीपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री कौशिक राय का जनसंपर्क अभियान तेज, कई क्षेत्रों में जनसभाएं और पदयात्रा

लखीपुर, 31 मार्च:
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री कौशिक राय ने आज हरीनगर जीपी के कुमाछड़ा में आयोजित एक चुनावी सभा में भाग लिया।

सभा के दौरान उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से संवाद कर उनका आशीर्वाद और समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और विश्वास ही उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता है। राय ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से विकास की गति और तेज होगी तथा लखीपुर को एक समृद्ध क्षेत्र बनाया जाएगा।

इसके अलावा, लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के लालपानी जीपी में आयोजित एक अन्य जनसभा में भी उन्होंने भाग लिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

आज ही हरीनगर जीपी में आयोजित पदयात्रा में भी कौशिक राय शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। जनता के उत्साहपूर्ण समर्थन से अभिभूत राय ने कहा कि इस बार भी लखीपुर समेत पूरे असम में भाजपा सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता का यह अभूतपूर्व समर्थन विकास, शांति और प्रगति के प्रति उनके मजबूत विश्वास को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने “एक बार फिर भाजपा सरकार” के संकल्प को दोहराया।

स्थानीय स्तर पर मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है और पार्टी बड़े अंतर से जीत का दावा कर रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल