फॉलो करें

विश्वनाथ में चाराली ठाकुरबाड़ी हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

19 Views
विश्वनाथ में चाराली ठाकुरबाड़ी हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
   
 विभिन्न धार्मिक झाकियां तथा बैंड बाजा बाजे के साथ नगर परिक्रमा निकाली गई
विश्वनाथ,2 अप्रैल : विश्वनाथ जिले के सदर विश्वनाथ चारिआलि शहर के ऐतिहासिक प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में चाराली ठाकुरबाड़ी हनुमान जन्मोत्सव समिति के सौजन्य में पवन पुत्र हनुमान जी का जयंती समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम मंदिर को भव्य तरीके से सजावट की गई। जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को प्रातः 9 बजे से शुरू अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन आज हुआ जो   24 घंटों  चल रहा था।अखंड रामायण पाठ का वाचक पुरोहित के नेतृत्व में किया गया। अखंड रामायण पाठ समापन के बाद आरती किया गया और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया ।इसके बाद आज 3 बजे बालाजी महाराज का फूलों का श्रृंगार और आरती पूजन किया गया ।तत्पश्चात स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर से विभिन्न धार्मिक झांकियों द्वारा नगर परिक्रमा और शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें बालाजी भगवान को संस्कृत विद्वान व पंडित लोकनाथ शास्त्री और पुजारी कन्हैया ओझा को पूजा अर्चना करते हुए विश्वनाथ चारिआलि शहर की परिक्रमा  की। इस धार्मिक शोभा यात्रा का  ठाकुरबारी मंदिर में समापन होती है ।इसके  बालाजी  का महाआरती और महाप्रसाद वितरण भक्तों के बीच किया जाता है । सभी श्रद्धालुओं के स्वर से जय श्री राम व पवनपुत्र सीया रामचन्द्र के ध्वनि गूंज उठा और चारों ओर भक्तिमय वातावरण छा गया। इस मौके पर असंख्य महिला श्रद्धालुओं के बीच 42 वां चाराली ठाकुरबाड़ी हनुमान जन्मोत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी, समाजसेवक गेशर प्रसाद गुप्ता,विनोद कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, शिक्षक क्रमशः सुरेन्द्र कुमार सहनी, सत्यप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुजीत कुमार शर्मा , सुधन साहनी  , सत्यप्रकाश गुप्ता, समाजसेवक रमानंद रौनियार आदि गणमान्य महानुभाव और बच्चे बढ़ चढ़ कर उपस्थित रहते हैं ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल