18 Views
दुलियाजान, 2 अप्रैल: तेज बारिश के मौसम को नजरअंदाज करते दुलियाजन में मुख्यमंत्री की विशाल चुनावी सभा ।
तेज बारिश और खराब मौसम के कारण पहले से तय कार्यक्रम में कुछ बदलाव करना पड़ा, लेकिन आज दुलियाजन में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की चुनावी प्रचार सभा में जनता का उत्साह देखने लायक था। उल्लेखनीय है कि यह विशाल सभा पहले दुलियाजन के दिरियेल चाय बागान के खेल मैदान में आयोजित होने वाली थी, लेकिन भारी बारिश के कारण मैदान उपयोग के योग्य नहीं रहा, जिसके चलते सभा को बाद में कछारी पाथार सार्वजनिक मैदान में स्थानांतरित किया गया।
कछारी पाथार में आयोजित इस विशाल जनसभा में भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर तेली के समर्थन में प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं: दुलियाजन की महिलाओं के लिए अतिरिक्त 10 हजार ‘अरुणोदय योजना’ और महिला उद्यमिता के विकास के लिए सरकार विशेष कदम उठाएगी। सरकारी क्षेत्र में 2 लाख नौकरियां देने के अपने वादे को दोहराते हुए उन्होंने राज्य के युवाओं के विकास की बात कही।
विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस की राजनीति केवल धोती, कंबल, लुंगी और सूत बांटने तक सीमित है, लेकिन भाजपा रोजगार और योजनाओं के जरिए जनता को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वास करती है।
उम्मीदवार रामेश्वर तेली की प्रतिष्ठा बढ़ाने का संकेत देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने घोषणा की कि यदि दुलियाजन की जनता उन्हें जीताकर विधानसभा भेजती है, तो उन्हें विधानसभा में एक उच्च स्थान (सम्मानजनक पद) दिया जाएगा।
तेज बारिश के बावजूद भी कछारी पाथार में हजारों की संख्या में जुटी जनता ने आगामी चुनाव से पहले भाजपा की ताकत का परिचय दिया।





















