22 Views
कछार में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी तेज, पुलिस–सीएपीएफ समन्वय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर जोर।
चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 2 अप्रैल : विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर कछार जिले के जिला आयुक्त कार्यालय, शिलचर के पुराने सम्मेलन कक्ष में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सामान्य पर्यवेक्षक एम. लक्ष्मी और कान्हुराज एच. बागाते ने की। इस दौरान कछार के जिला आयुक्त आयुष गर्ग, असम पुलिस (दक्षिण रेंज) की डीआईजी जयश्री खेरसा, डीडीसी राजीव राय तथा कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार शैकिया सहित असम पुलिस, बीएसएफ, सीआईएसएफ और अन्य सीएपीएफ बलों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगंतुक विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, क्षेत्र नियंत्रण, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय तथा संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस, सीएपीएफ और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल और प्रभावी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।





















