फॉलो करें

शिलचर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

29 Views
शिलचर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा
शिलचर, 2 अप्रैल: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिलचर शहर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के तारापुर स्थित हनुमान धाम, नरसिंह अखाड़ा, गोपाल अखाड़ा सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया।
प्रातःकाल मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान हनुमान के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उमड़ पड़ी। दिनभर हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर शहर में एक विशाल और आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष के साथ पूरे मार्ग में भक्ति का संचार करते नजर आए। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इसके अलावा, विभिन्न मंदिरों में महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन चले इस धार्मिक आयोजन ने शिलचर शहर को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल