फॉलो करें

उधारबंद में तृणमूल की बढ़ती पकड़, सायनी घोष के आगमन से चुनावी माहौल गरमाया

19 Views
उधारबंद में तृणमूल की बढ़ती पकड़, सायनी घोष के आगमन से चुनावी माहौल गरमाया
बराक घाटी के कछार जिले के 115 नंबर उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी तापस दास के समर्थन में चुनावी माहौल तेजी से बदलता नजर आ रहा है। खासकर पार्टी की स्टार प्रचारक और सायनी घोष के आगमन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।
तापस दास लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान, घर-घर संपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं, जिससे उनके पक्ष में माहौल बनने की चर्चा जोर पकड़ रही है। उधारबंद में इस समय तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है, और दोनों दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
चुनावी सभाओं में तापस दास ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्हें “बंगाली विरोधी” बताया और मतदाताओं से तृणमूल कांग्रेस के ‘घास-फूल’ चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की।
इसी क्रम में आज लाटीग्राम में आयोजित एक सभा के दौरान विभिन्न दलों से जुड़े कई युवाओं ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। तापस दास के अनुसार, इस सामूहिक जुड़ाव ने चुनावी समीकरणों में नया मोड़ ला दिया है और इससे पार्टी को अतिरिक्त मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उधारबंद में बदलते समीकरण आने वाले दिनों में चुनाव को और रोचक बना सकते हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल