फॉलो करें

गोसाईपुर के अल्पसंख्यक क्षेत्र में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल होने की लहर तेज

42 Views

गोसाईपुर के अल्पसंख्यक क्षेत्र में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल होने की लहर तेज

उधारबंद विधानसभा क्षेत्र (115) के अंतर्गत गोसाईपुर प्रथम खंड के अल्पसंख्यक बहुल इलाके में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की लहर तेज हो गई है। क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजदीप गोयाला के समर्थन में माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।

शनिवार को 7 नंबर वार्ड के 29 नंबर बूथ पर आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस बैठक का नेतृत्व हुसैन अहमद लस्कर ने किया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी राजदीप गोयाला स्वयं उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए हुसैन अहमद लस्कर ने कहा कि, “कांग्रेस शासनकाल में क्षेत्र के लोगों को केवल उपेक्षा और वंचना मिली, जबकि भाजपा सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। आने वाले 9 अप्रैल को हम सब मिलकर राजदीप गोयाला को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।”

इस अवसर पर विश्वजीत दास, बाबलू काहर सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अनेक लोगों ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे क्षेत्र में भाजपा की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल