धोलाई विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज, भाजपा प्रत्याशी अमियकांति दास पूरे दिन रहे सक्रिय
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धोलाई विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमियकांति दास ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को उन्होंने दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया और संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया।
दिन की शुरुआत उन्होंने अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक से की। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन को सशक्त बनाने और बूथ स्तर पर गतिविधियों को सक्रिय करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के बाद अमियकांति दास ने आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुना और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
दोपहर बाद वे 16 नंबर महादेव बाड़ी क्षेत्र में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्थानीय मुद्दों, संगठन की सक्रियता और आगामी कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से बैठक सफल रही।
इसके पश्चात वे मृदुल कांति दास के निवास पर आयोजित एक अन्य शक्ति केंद्र की बैठक में पहुंचे, जहां संगठनात्मक समन्वय, जमीनी स्तर की गतिविधियों और क्षेत्रीय समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अमियकांति दास ने असम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित किया और हर घर तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
दिन के अंत में वे डार्बी चाय बागान के नाचघर मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस सभा में , और सहित बराक घाटी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
दिनभर के कार्यक्रमों से यह स्पष्ट है कि धोलाई में भाजपा का चुनावी अभियान लगातार गति पकड़ रहा है और अमियकांति दास संगठन को मजबूत करते हुए जीत की ओर अग्रसर हैं।




















