फॉलो करें

दुलियाजान में बारिश के बीच सर्बानंद सोनोवाल का मैराथन चुनाव प्रचार, कांग्रेस पर साधा निशाना

56 Views
दुलियाजान में बारिश के बीच सर्बानंद सोनोवाल का मैराथन चुनाव प्रचार, कांग्रेस पर साधा निशाना
दिलीप साह दुलियाजान, 5 अप्रैल :-
बरसात के मौसम भी राजनीतिक दलों के चुनावी अभियान को रोक नहीं पा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच केंद्रीय मंत्री  सर्वानंद सोनवाल ने दुलियाजान में जोरदार चुनाव प्रचार किया।
शनिवार को दुलियाजान पहुंचे सोनोवाल ने भादोई बिहुतली रंगमंच में आयोजित चुनावी सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर तेली के समर्थन में प्रचार किया।
सभा को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों के शासनकाल में असम के विकास पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण राज्य काफी पीछे रह गया।
उन्होंने कहा कि जनता बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं चाहती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार इस दिशा में विफल रही। इसके विपरीत, पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं।
सोनोवाल ने अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में बसाया। उन्होंने यह भी कहा कि। हेमंत विश्व शर्मा  के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने लगभग डेढ़ लाख बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाकर स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा की है।
वहीं, भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार रामेश्वर तेली ने दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी राज्य में 100 सीटें जीतने में सफल होगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल