फॉलो करें

शिलचर में बुनियादी समस्याओं के समाधान पर निर्दलीय उम्मीदवार सुब्रत कुमार चंद का जोर

21 Views

शिलचर में बुनियादी समस्याओं के समाधान पर निर्दलीय उम्मीदवार सुब्रत कुमार चंद का जोर

शिलचर, सोमवार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिलचर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी सुब्रत कुमार चंद ने शहर की प्रमुख समस्याओं—जमाजल निकासी, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, यातायात जाम और बढ़ते ड्रग्स कारोबार—के स्थायी समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है।

सेंट्रल रोड स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में चंद ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर संपर्क, छोटी जनसभाएं, लिफलेट वितरण और डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया है। उनका फोकस सीधे आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वे विधायक चुने जाते हैं, तो सबसे पहले शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था लागू करेंगे। इसके साथ ही, नागरिकों को दिन में दो बार स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष योजना तैयार की जाएगी।

युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए चंद ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और अधिक सख्त और व्यापक बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को इस खतरे से बाहर निकाला जा सके।

उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से वे शिलचर के समग्र विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान में सफल होंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल