19 Views
हाइलाकांदी, 9 अप्रैल:हाइलाकांदी जिले के 623 भोटकेंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग पूरी हुई।

जिले के 27 उम्मीदवारों की भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गई। इनमें से हाइलाकांदी विधानसभा क्षेत्र के 12 और आलगापुर काटलीछड़ा विधानसभा क्षेत्र के 15 उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के तथ्य के अनुसार, रात आठ बजे तक हाइलाकांदी जिले में 80.80 प्रतिशत वोट डाले गए। इनमें से 82.02 प्रतिशत हाइलाकांदी विधानसभा क्षेत्र में और 79.83 प्रतिशत आलगापुर काटलीछड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। रात में इस मतदान की प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के कुल 157 झुकिपूर्ण पोलिंग स्टेशनों पर पर्याप्त सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्स तैनात करने से किसी भी अप्रीतिकर घटना की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, कि दो पोलिंग स्टेशनों पर इभिएम में गड़बड़ी के कारण वोटिंग तय समय से थोड़ी देर बाद शुरू हुई। प्रशासन ने जिले में हर तरह के वोटरों के गणतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए सभी ज़रूरी व्यवस्था किया गया हैं। जिला चुनाव अधिकारी और जिला आयुक्त अभिषेक जैन ने पत्रकारों से बताया कि जिले में वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। उन्होंने इसके लिए जिलावासियों को धन्यवाद दिया। सुबह से आसमान मेघवाल होने के बावजूद वोटरों ने शांति से वोट डालने पहुंचे। देर रात तक पोलिंग कर्मियों ने इभिएम समेत वोटिंग का सामान हाइलाकांदी के गवर्नमेंट विक्टोरिया मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के स्ट्रांग रूम में जमा किया।




















