37 Views
पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे उधारबंद से भाजपा प्रत्याशी राजदीप गोयाला
उधारबंद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राजदीप गोयाला ने आज अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद उन्होंने आम मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है और वे इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल देखा गया और मतदाताओं में उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया।




















