फॉलो करें

उधारबंद में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 84.64% वोटिंग; भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला बढ़त में

44 Views

उधारबंद में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 84.64% वोटिंग; भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला बढ़त में

प्रेरणा भारती, निहार कांति राय, उधारबंद:

असम विधानसभा चुनाव के तहत उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। पूरे राज्य के साथ यहां भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उधारबंद में कुल मतदाता संख्या लगभग 1.84 लाख है, जिनमें से 84.64% मतदान दर्ज किया गया। अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है।

बूथ-फेरत सर्वे के अनुसार इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राजदीप ग्वाला और कांग्रेस के प्रत्याशी अजित सिंह के बीच माना जा रहा है। चुनाव विश्लेषकों के मुताबिक इस बार हिंदू बंगाली मतदाता निर्णायक भूमिका में रहे हैं।

इस सीट पर कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अजित सिंह को उम्मीदवार बनाया, जबकि भाजपा ने लक्षीपुर के पूर्व विधायक और काछार चाय श्रमिक यूनियन के महासचिव राजदीप ग्वाला को मैदान में उतारा। वहीं, तृणमूल कांग्रेस से तापस दास और एसयूसीआई से दिलीप री ने भी चुनाव लड़ा।
विशेषज्ञों का मानना है कि तृणमूल कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बावजूद पार्टी मतदाताओं को प्रभावित करने में सफल नहीं रही, जबकि एसयूसीआई उम्मीदवार क्षेत्र में अपेक्षाकृत अपरिचित रहे।

गुरुवार सुबह 7 बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, 65 नंबर डीआईईटी केंद्र के एक बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण करीब डेढ़ घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदाता ध्रुव ज्योति नाग ने शिकायत की कि सुबह 6 बजे से कतार में खड़े रहने के बाद उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा।

वहीं, चाय बागान क्षेत्रों में सवेतन अवकाश के कारण मतदान को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
656 नंबर दयापुर एलपी स्कूल केंद्र पर 85 वर्षीय मनरमा पुरकायस्थ ने भी मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था दिखाई।

भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने भी मतदान करने के बाद उधारबंद पहुंचकर मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला है तथा उनकी जीत सुनिश्चित है।

फिलहाल, सभी की निगाहें अब मतगणना पर टिकी हैं, जहां उधारबंद की जनता का फैसला सामने आएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल