फॉलो करें

होजाई में शिक्षा के उन्नयन की दिशा में पहल, सरस्वती विद्या मंदिर में चार नए कक्षों का उद्घाटन

42 Views
होजाई में शिक्षा के उन्नयन की दिशा में पहल, सरस्वती विद्या मंदिर में चार नए कक्षों का उद्घाटन
शिवदयाल सिंह होजाई, 10 अप्रैल: गुवाहाटी यूनाइटेड राउंड टेबल इंडिया 363 के तत्वावधान में होजाई के सिलीगुड़ी बस्ती स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में चार नए कक्षों (क्लासरूम) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर 63 नंबर होजाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा प्रत्याशी शिलादित्य देव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राउंड टेबल इंडिया का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था निरंतर बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए कार्य कर रही है, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में राउंड टेबल इंडिया एरिया-14 के उपाध्यक्ष चेतन सराफ ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने और शिक्षा के विस्तार हेतु संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यों को जारी रखेगी।
इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया 363 के अध्यक्ष विशाल जलान, सचिन पीयूष शाह, कार्यक्रम के सभापति एवं विद्यालय के मुख्य सचिव अजीत सरकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।
विद्यालय के सचिव अजीत सरकार ने राउंड टेबल इंडिया के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से परियोजना के मुख्य दायित्व अधिकारी अश्विनी भजन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस संबंध में जानकारी विद्यालय के सचिव अजीत सरकार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल