36 Views
आसाम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का ‘रीजनल बजट क्वेस्ट’ में चयन
शिलचर स्थित Assam University के पांच प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का आगामी 12–13 अप्रैल को Shillong में आयोजित क्षेत्रीय स्तर के ‘बजट क्वेस्ट’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयन किया गया है।
चयनित प्रतिभागियों में विधि विभाग के एनएसएस स्वयंसेवक माधवेंदु चक्रवर्ती, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एनएसएस स्वयंसेवक समीर दास एवं प्रीतम आचार्य, फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के एनसीसी अंडर ऑफिसर अभिषेक नाथ तथा समाजशास्त्र विभाग की एनएसएस स्वयंसेविका बीना रानी दास शामिल हैं।
इन छात्रों का चयन ‘बजट क्वेस्ट’ क्विज़ और निबंध प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से कुल 819 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में माननीय प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद, युवा संसद, महिला संसद तथा विभिन्न इंटरएक्टिव चर्चा सत्र शामिल हैं।
यह उपलब्धि Assam University की बहु-विषयक शैक्षणिक क्षमता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचायक है। साथ ही, यह मंच नीति-निर्माण से जुड़ाव और क्षेत्रीय स्तर पर ज्ञान-विनिमय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।




















