फॉलो करें

शिलचर में ट्रैफिक पुलिस पर हमले का आरोप, ऑटो चालक गिरफ्तार

24 Views

शिलचर में ट्रैफिक पुलिस पर हमले का आरोप, ऑटो चालक गिरफ्तार

असम के शिलचर शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर एक ऑटो चालक द्वारा पुलिसकर्मी पर हमले का मामला सामने आया है। घटना अन्नपूर्णा ब्रिज के सामने की है, जहां सिग्नल तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो को रोका।

पुलिस द्वारा वाहन रोकने पर चालक, जिसकी पहचान मन्ना नाथ के रूप में हुई है, अचानक आक्रोशित हो गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

हालांकि, स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया। सूचना मिलते ही शिलचर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही संबंधित ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में हलचल और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल