गड़वार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
गड़वार (बलिया):
‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गड़वार क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कस्बे के थाना चौराहे स्थित संत रविदास मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा नगरा रोड होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाना चौराहे पर आकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शंकर भारती, रामाश्रय रामजी, धर्मेंद्र, डॉ. रेखराम, डॉ. पुत्तन भाई और डॉ. उमाशंकर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर भाजपा नेता मन्नू सिंह, अमित सिंह समेत क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में समानता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।




















