फॉलो करें

हर जिले में बॉक्सिंग चैंपियनशिप से युवाओं को मिलेगा मंच:डॉ. राकेश मिश्र

49 Views

दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन की साधारण सभा बैठक संपन्न : राकेश ठाकरान

हर जिले में बॉक्सिंग चैंपियनशिप से युवाओं को मिलेगा मंच:डॉ. राकेश मिश्र

नई कार्यकारिणी के स्वागत व सम्मान के साथ प्रदेश बैठक संपन्न: मनोज कुमार

दिल्ली में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए होंगे व्यापक आयोजन

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 16 जिलों में युवाओं के बीच बॉक्सिंग को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन ने बड़ा निर्णय लिया है। वार्षिक आम सभा में तय किया गया कि आने वाले एक वर्ष के भीतर प्रत्येक जिले में बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी, जिससे नई प्रतिभाओं को मंच मिल सके और दिल्ली बॉक्सिंग में अपना वर्चस्व बनाए रखे।

साधारण सभा में डॉ. राकेश मिश्र, दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें महासचिव के रूप में मनोज कुमार का चयन हुआ, जबकि गुलशन विरमानी, प्रणव व्रत, दीपक राय को उपाध्यक्ष बनाया गया।जबकि राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष संजय मुद्गल को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि भारत में बॉक्सिंग एक लोकप्रिय और जन-भावनाओं से जुड़ा खेल है। भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया है। अब आवश्यकता है कि इस खेल को युवाओं की पहली पसंद बनाया जाए, जिसके लिए जिला स्तर पर लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है।

सभा में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्ष 2026-27 के दौरान सब-जूनियर, जूनियर, यूथ और सीनियर (एलीट) वर्गों में बॉक्सिंग चैंपियनशिप, फाइट नाइट, प्रो बॉक्सिंग लीग और ओपन प्रतियोगिताओं का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इससे न केवल प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा, बल्कि दिल्ली में बॉक्सिंग का आधार भी मजबूत होगा।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन वीरमानी ने अंगवस्त्र, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित सुशील कटियार(कानपुर) एवं आभा कुमार ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस मौके पर दिल्ली के बॉक्सिंग कोच संदीप मलिक

ने बताया कि बैठक में दिल्ली के सभी 16 जिलों के अध्यक्षों के साथ-साथ बॉक्सिंग में रुचि रखने वाले खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं टीम से जुड़े अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और दिल्ली में बॉक्सिंग गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करते हुए युवाओं के बीच बॉक्सिंग को बढ़ावा देना और जिला स्तर तक इस खेल की पहुंच सुनिश्चित करना रहा।

संपर्क: दीपक उपाध्याय

चेयरमैन प्रेस कमिटी

दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल