फॉलो करें

शिलचर में ‘महिला सुरक्षा व संरक्षण’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

21 Views

शिलचर में ‘महिला सुरक्षा व संरक्षण’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शिलचर के के जनसंचार विभाग की पहल पर आज में “महिला सुरक्षा एवं संरक्षण” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन की अधिवक्ता उपस्थित रहीं। इसके अलावा संस्थान की वरिष्ठ शिक्षिका , जनसंचार विभाग के शिक्षक तथा तकनीकी सहायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ज्योतिष दत्ता के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य वक्ता पंचमी नाथ ने अपने संबोधन में महिलाओं के कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा की आवश्यकता और जागरूकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार महिलाएं शारीरिक और मानसिक असुरक्षा का सामना करती हैं तथा जागरूकता के अभाव में कई बार कानूनी सुरक्षा से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। साथ ही, उन्होंने महिला उत्पीड़न रोकने से संबंधित प्रचलित कानूनों और कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों की भी जानकारी दी।

वरिष्ठ शिक्षिका मोनिदीपा कर ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक विषय है और इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और जागरूकता विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में तकनीकी सहायक नीलश्वर राय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल