फॉलो करें

बराक घाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की मांग तेज, सचिवालय के माध्यम से पहली औपचारिक पहल

44 Views

बराक घाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की मांग तेज, सचिवालय के माध्यम से पहली औपचारिक पहल

शिलचर, 24 अप्रैल।

बराक घाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन ने एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश किया है। इस क्रम में हाई कोर्ट बेंच डिमांड इम्प्लीमेंटेशन कमेटी, कछार जिला इकाई ने आज असम सरकार के बराक वैली सचिवालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

ज्ञापन में बराक घाटी के किसी उपयुक्त स्थान पर उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ स्थापित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को न्यायिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ हो सकें।

इस पहल का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि बराक वैली सचिवालय की स्थापना कुछ ही माह पूर्व हुई है। ऐसे में यह पहला अवसर है जब इस नए प्रशासनिक ढांचे के माध्यम से असम सरकार के मुख्य सचिव, दिसपुर को औपचारिक रूप से ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित सरकारी अधिकारियों में जे. आर. लालसिम, हरिचरण भक्त, डॉ. खालेदा सुल्ताना और पंकज डेका शामिल थे।

समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर बराक घाटी के लोगों को न्यायिक सुविधा प्रदान करेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल