एचएस परीक्षा 2026 में गुरुचरण विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 82.67 प्रतिशत विद्यार्थी सफल
असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन आयोजित वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक (एचएस) अंतिम परीक्षा के घोषित परिणामों में के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राज्यभर में जहां कई जिलों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, वहीं गुरुचरण विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रेरणादायक और सराहनीय माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय से कुल 831 परीक्षार्थी इस वर्ष की एचएस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 687 विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। विश्वविद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.67 दर्ज किया गया। शाखावार परिणामों में कला संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत 73.26%, वाणिज्य संकाय का 87.83% तथा विज्ञान संकाय का उत्कृष्ट 92.76% रहा।
उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 416 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 210 ने द्वितीय श्रेणी तथा 61 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त कर सफलता अर्जित की। विशेष रूप से विज्ञान और वाणिज्य शाखा के परिणामों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई पहचान दी है।
दूसरी ओर, कछार जिले के समग्र परिणामों पर नजर डालें तो कला शाखा में उत्तीर्ण प्रतिशत 59.83%, वाणिज्य में 77.48% तथा विज्ञान शाखा में 88.14% दर्ज किया गया है। राज्य और जिले के औसत परिणामों की तुलना में गुरुचरण विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन कहीं अधिक बेहतर और उल्लेखनीय रहा, जिसे शिक्षा जगत में एक सकारात्मक अपवाद के रूप में देखा जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा संस्थान के बेहतर शैक्षणिक वातावरण को दिया है। विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं मानसिक विकास के लिए विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निरंतर प्रयास किया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। साथ ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना और सुविधाओं के विकास में प्रशासन की सक्रिय भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।
विश्वविद्यालय के कुलपति , कुलसचिव , शैक्षणिक कुलसचिव , परीक्षा नियंत्रक तथा सेंटर-इन-चार्ज ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।




















