फॉलो करें

कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानों ने बनाई रणनीति

22 Views
कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानों ने बनाई रणनीति
गड़वार(बलिया):
विकास खंड गड़वार के डवाकरा हाल में मंगलवार को प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में प्रधानों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मुख्यालय जाकर जिला मजिस्ट्रेट को प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने की मांग संबंधी पत्रक सौंपने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई विकास योजनाएं अभी अधूरी हैं, ऐसे में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रधान साथियों से एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से रखने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि बुधवार 29 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी जा सके।
बैठक में पिंटू यादव, ओम प्रकाश वर्मा, धनशेर वर्मा, प्रमोद चौहान, शिवजी अनुरागी, पप्पू पाण्डेय, अंशु सिंह, विक्रमा वर्मा, राम प्रवेश प्रजापति, राजेश सिंह, चंद्रमणि चौहान, राधे श्याम वर्मा, अभिमन्यु सिंह, दीपक कनौजिया, मोबिन अंसारी सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभुनाथ प्रसाद ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल