फॉलो करें

शिलचर गवर्नमेंट बॉयज़ एचएस स्कूल का मिला-जुला उच्च माध्यमिक परिणाम, मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर प्रधानाचार्या ने जताई चिंता

25 Views
शिलचर गवर्नमेंट बॉयज़ एचएस स्कूल का मिला-जुला उच्च माध्यमिक परिणाम, मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर प्रधानाचार्या ने जताई चिंता

शिलचर, 28 अप्रैल : शिलचर गवर्नमेंट बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल के 2026 के उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न संकायों में औसत सफलता दर दर्ज की गई, जबकि विज्ञान शाखा का परिणाम अपेाकृत कमजोर रहा। इस बीच विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कला संकाय में कुल 66 परीक्षार्थियों में से 29 छात्र प्रथम श्रेणी, 29 द्वितीय श्रेणी तथा 8 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.4 रहा।
वाणिज्य संकाय में 17 विद्यार्थियों में से 7 ने प्रथम, 6 ने द्वितीय तथा 4 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। इस शाखा का पास प्रतिशत 58 दर्ज किया गया।

वहीं विज्ञान संकाय का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। 22 परीक्षार्थियों में कोई भी छात्र प्रथम श्रेणी प्राप्त नहीं कर सका। 8 विद्यार्थी द्वितीय तथा 5 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान शाखा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 47.2 रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पारवीन सुल्ताना लस्कर ने परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण विशेष रूप से वाणिज्य शाखा के विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, फिर भी छात्रों ने मेहनत की है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के प्रति विद्यार्थियों को और अधिक गंभीर एवं एकाग्र होना होगा। शिक्षा केवल शिक्षक या अभिभावकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों में मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग को भी चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि लगातार मोबाइल इस्तेमाल से छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर नजर रखें और विद्यालय के साथ समन्वय बनाकर चलें, ताकि इस समस्या का समाधान संभव हो सके।

उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंटल परीक्षार्थियों के लिए विद्यालय में विशेष कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं तथा भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से सक्रिय सहयोग की भी अपील की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल