फॉलो करें

साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ के असम इकाई का पुनर्गठन

285 Views
साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ के असम इकाई का पुनर्गठन किया गया है। श्रीमती सीमा सिंह ‘स्वस्तिका’ असम प्रदेश समिति की नई अध्यक्ष होंगी। इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने असम इकाई की अध्यक्ष सीमा सिंह ‘स्वस्तिका’ को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ आशा की है कि असम में साहित्यिक गतिविधियों में तेजी आएगी। साहित्य जगत से जुड़े एवं लेखकों को एक मंच मिलेगा। नए लेखकों को भी इस संस्था से जोड़ा जाएगा। लेखन कार्य में रूचि बढ़े इस दिशा में संस्था कार्य करेगी। सीमा सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डॉ. पीयूष पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह ‘भाईजी’ सचिव और श्रीमती सुषमा सिंह यादव साहित्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा योगेश दुबे ‘विभु’ को संगठन मंत्री, श्रीमती सीमा दिलीप कुमार प्रचार मंत्री तथा डॉ. सोनम पांडेय को अर्थ मंत्री बनाया गया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल