फॉलो करें

ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ शिलचर में “CWA DE CAFÉ” का भव्य उद्घाटन

16 Views
ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ शिलचर में “CWA DE CAFÉ” का भव्य उद्घाटन

शिलचर, 2 मई : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के ग्रुप केन्द्र, शिलचर परिसर में जवानों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु एक नई पहल के तहत “CWA DE CAFÉ” का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कैफे RCWA (आरसीडब्ल्यूए) शिलचर की ओर से स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य बल के जवानों एवं उनके परिवारों को स्वच्छ, ताजे और गुणवत्तापूर्ण नाश्ते तथा पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है।

कैफे का उद्घाटन 1 मई 2026 को RCWA की अध्यक्षा श्रीमती सीमा सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ शिलचर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री उदय प्रताप सिंह, राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान तथा उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों ने इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।

अपने संबोधन में RCWA की अध्यक्षा श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि “CWA DE CAFÉ” की स्थापना केवल एक कैफे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिसर में रहने वाले जवानों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा मनोरंजन एवं सामुदायिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जवानों की सुविधा और उनके मानसिक-सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी पहल जारी रहेंगी।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं जवानों के मनोबल को मजबूत करने के साथ-साथ पारिवारिक माहौल को और अधिक सकारात्मक बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल