फॉलो करें

सोनाई में कांग्रेस की बड़ी जीत: अमीनुल हक लस्कर ने 27 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की शानदार विजय

25 Views
सोनाई में कांग्रेस की बड़ी जीत: अमीनुल हक लस्कर ने 27 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की शानदार विजय
विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 04 मई:
सभी राजनीतिक समीकरणों और अटकलों को धता बताते हुए सोनाई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमीनुल हक लस्कर ने शानदार और अप्रत्याशित जीत दर्ज की। मतदान के बाद से ही राजनीतिक गलियारों और विरोधी खेमों में जीत के अंतर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कहीं एजीपी प्रत्याशी को 30 हजार वोट से आगे बताया जा रहा था, तो कहीं 15 हजार वोट की बढ़त की चर्चा थी। वहीं आम मतदाताओं के एक वर्ग का अनुमान था कि कांग्रेस प्रत्याशी 8 से 10 हजार वोटों के अंतर से जीत सकते हैं।
लेकिन सभी पूर्वानुमानों को पूरी तरह गलत साबित करते हुए अमीनुल हक लस्कर ने भारी मतों के अंतर से विजय हासिल की। उन्हें कुल 89,545 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एजीपी उम्मीदवार करीम उद्दीन बड़ा भूइया को 62,253 वोट मिले।
इस तरह अमीनुल हक लस्कर ने 27,293 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर सोनाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत वापसी का संदेश दिया। हालांकि अंतिम आधिकारिक परिणाम में मतों के आंकड़े में मामूली बदलाव संभव है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल