फॉलो करें

उच्चमाध्यमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8 मेधावी विद्यार्थियों को वार्ड आयुक्त संदीप दत्ता ने किया सम्मानित

41 Views
उच्चमाध्यमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8 मेधावी विद्यार्थियों को वार्ड आयुक्त संदीप दत्ता ने किया सम्मानित

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 7 मई : रामकृष्णनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 के आयुक्त संदीप दत्ता ने उच्चमाध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले आठ मेधावी छात्र-छात्राओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न उपहार सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संदीप दत्ता ने वार्ड आयुक्त बनने के बाद से ही मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की यह सराहनीय पहल शुरू की है। शिक्षा के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से हर वर्ष अच्छे परिणाम हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में तामान्ना दास, पूर्वा डे, रत्नदीप नाथ, प्रगति देव, रूपश्री डे, पियाली नाथ, मानस दाशगुप्ता और प्रीतम नाथ शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में लेटर अंक प्राप्त करते हुए प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की है।

इस अवसर पर रामकृष्णनगर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विकास रंजन सिंह, मंडल भाजपा की सह-सभानेत्री सोनाली नाथ, सदस्य सुदत्ता नाथ, महिला मोर्चा की सचिव अर्चना भट्टाचार्य, सह-सभानेत्री अर्चना नाथ, ओबीसी मोर्चा की सभानेत्री पूर्णिमा नाथ, बूथ अध्यक्ष अनुपम दास एवं उत्तम दास, सोशल मीडिया कन्वीनर अभिनाश शुक्ल वैद्य तथा युवा मोर्चा के सक्रिय सदस्य दिप्रजीत पाल और मिलन नाथ भी उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल