फॉलो करें

भारत विकास परिषद गौहाटी ने नवनिर्वाचित विधायक विजय गुप्ता का सम्मान किया

26 Views
भारत विकास परिषद गौहाटी ने नवनिर्वाचित विधायक विजय गुप्ता का सम्मान किया
भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर के. के.बरुवा तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्य आज भारतीय जनता पार्टी  केंद्रीय गुवाहाटी से विजयी उम्मीदवार डॉक्टर श्री विजय कुमार जी गुप्ता के घर जाकर  उनका फुलाम गमछा बना कर स्वागत किया।
 इस कार्यक्रम में प्रांत के अध्यक्ष डॉ के.के. बरुआपूर्व अध्यक्ष संतलाल मित्तल, प्रांत के सचिव निर्मल कांति डे,मध्य गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष श्री चंद्र पारीक, सचिव अभय घोषाल,विमल अग्रवाल, मीडिया  प्रभारी तनसुख राठी,भंवरलाल अग्रवाल, म विजय सिंह सुराणा, मनोज केड़िया,सुरेश चंद्र गर्ग, संजय दास आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।
गो रक्षा विभाग की तरफ श्री प्रभु दयाल सिवोटिया ने भी फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत किया।
 श्री राम सेवा समिति की तरफ से डॉ राधेश्याम जी तिवारी, प्रमोद चौधरी ने जय श्री राम का दुपट्टा पहना करके उनका स्वागत किया डॉक्टर विजय जी गुप्ता ने सभी को जलपान करवाया तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित  किया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी तनसुख राठी द्वारा दी गई

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल