फॉलो करें

NEET प्रश्नपत्र लीक मामले में NSUI का विरोध, श्रीभूमि जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

30 Views
NEET प्रश्नपत्र लीक मामले में NSUI का विरोध, श्रीभूमि जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

श्रीभूमि, 12 मई।
NEET परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर मंगलवार को जिला NSUI समिति ने श्रीभूमि जिला प्रशासन के समक्ष जोरदार विरोध दर्ज कराया। उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शासक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिला शासक की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को सौंपा गया।

NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं देश के लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से विद्यार्थियों का परीक्षा व्यवस्था और प्रशासन पर से विश्वास कमजोर हो रहा है।

संगठन ने मांग की कि मामले की शीघ्र, निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। NSUI ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।

इस घटना को लेकर छात्र समुदाय में भी भारी रोष देखा जा रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी और जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल