फॉलो करें

त्रिपुरा, गोमती जिले के अमरपुर में एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के IVD केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

14 Views

 

त्रिपुरा, गोमती जिले के अमरपुर में एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के IVD केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा
अमरपुर (गोमती जिला), त्रिपुरा
एकल ग्रामोथान फाउंडेशन द्वारा त्रिपुरा के गोमती जिले के अमरपुर क्षेत्र में इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट (IVD) केंद्र का शुभ उद्घाटन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह केंद्र ग्रामीण समाज के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर, “ॐ ध्वनि”, गायत्री मंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इसके पश्चात आरोग्य प्रकल्प कार्यकर्ता राजेश हाजाम ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया।
एकल ग्रामोथान फाउंडेशन, उत्तर-पूर्व क्षेत्र के जोनल कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार साह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में एकल अभियान एवं एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के परिकल्पना, लक्ष्य -उद्देश्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारत एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र में एकल ग्रामोथान फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं उनके सामाजिक विकास में योगदान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं संस्कार के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर एकल विद्यालय आचार्यों द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमरपुर नगर के नगर कार्यवाह केशव देबनाथ, ने एकल ग्रामोथान फाउंडेशन द्वारा समाज विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं दक्षिण पूर्वोत्तर संभाग के संभाग अभियान प्रमुख बाबुल नूनिया ने दक्षिण पूर्वोत्तर संभाग में एकल अभियान की गतिविधियों एवं अमरपुर क्षेत्र के विकास में IVD केंद्र की महत्ता पर प्रकाश डाला।
आई वी डी अमरपुर केंद्र की सचिव मोनिका पाल ने केंद्र के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े एकल ग्रामोथान फाउंडेशन, उत्तर-पूर्व क्षेत्र के जोनल हेड पवन कुमार अग्रवाल ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए समिति सदस्यों की भूमिका एवं केंद्र के सुचारु संचालन के लिए सभी से सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु अमेरिका निवासी दानदाता समीर भट्ट एवं माधुरी मराठे जी के योगदान के प्रति विशेष आभार भी व्यक्त किया।
वर्चुअल रूप से उपस्थित एकल अभियान के केंद्रीय सह-अभियान प्रमुख गौड़ ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
इस अवसर पर IVD अमरपुर केंद्र के उपाध्यक्ष साधन सरकार, कोषाध्यक्ष मृणाल कांति दास, सक्रिय सदस्य नित्यानंद पाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। केंद्र का उद्घाटन केंद्र अध्यक्ष मनुराज देबनाथ एवं अन्य अतिथियों द्वारा केंद्र के मुख्य द्वार पर श्रीफल फोड़कर औपचारक उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने केंद्र के कक्षों का अवलोकन किया एवं इस पहल की प्रशंसा की।
इस संपूर्ण उद्घाटन कार्यक्रम का सफल आयोजन एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के राज्य समन्वयक सुब्रत पाल एवं तुलसीदास चोचा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था में केंद्र के मोबिलाइज़र सुजीत दे, किसान प्रशिक्षक सुरंजित सरकार, RSS अमरपुर खंड कार्यवाह राजीब दास एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से भी आयोजित किया गया, जिसमें एकल अभियान एवं एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के विभिन्न समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता जुड़े और समारोह की शोभा बढ़ाई।
अंत में “कल्याण मंत्र” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
एकल ग्रामोथान फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल