फॉलो करें

असम माला परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, भूमि अधिग्रहण क्षेत्रों के पुनः सत्यापन के निर्देश

33 Views
असम माला परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, भूमि अधिग्रहण क्षेत्रों के पुनः सत्यापन के निर्देश
चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 18 मई: आज लखीपुर सह-जिला आयुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में असम माला परियोजना के अंतर्गत जॉयपुर से जिरीघाट सड़क खंड को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखीपुर सह-जिला, कछार के सह-जिला आयुक्त ध्रुवज्योति पाठक,  ने किया।
बैठक में लखीपुर राजस्व चक्र के सर्किल अधिकारी  कृष्ण किशोर सहारिया, सहायक आयुक्त  मानस प्रतिम बोंगजांग,  सहायक आयुक्त  भास्कर चौधरी,  सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण तथा परियोजना के कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सह-जिला आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण क्षेत्रों का पुनः सत्यापन किया जाए तथा अद्यतन सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।
गौरतलब है कि असम माला परियोजना के अंतर्गत जॉयपुर से जिरीघाट सड़क खंड के विकास कार्य को क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल