फॉलो करें

मणिपुर की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र असम राइफल्स सतर्क, बोरोबेकड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

27 Views

मणिपुर की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र असम राइफल्स सतर्क, बोरोबेकड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

शिलचर/बोरोबेकड़ा : मणिपुर की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 21 सेक्टर असम राइफल्स के कमांडर तथा श्रीकोना बटालियन के कमांडेंट ने बोरोबेकड़ा क्षेत्र स्थित विभिन्न कंपनी ऑपरेटिंग बेस (COBs) का दौरा किया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्थानीय सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन्स (CSOs) के प्रतिनिधियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में शांति, आपसी समन्वय और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्थानीय संगठनों से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनता और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल ही क्षेत्र में स्थिरता और शांति सुनिश्चित कर सकता है।

दौरे के दौरान बाराक नदी सहित पूरे एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी (AOR) का विस्तृत रेक्की (Reconnaissance) अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर संभावित चुनौतियों का आकलन किया। इसके साथ ही मादक पदार्थ तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले संभावित मार्गों की भी विशेष रूप से रेक्की की गई, ताकि अवैध तस्करी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

असम राइफल्स की ओर से कहा गया कि सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल