फॉलो करें

गुवाहाटी में “द हिंदू मैनिफेस्टो” का भव्य लोकार्पण

18 Views
गुवाहाटी में “द हिंदू मैनिफेस्टो” का भव्य लोकार्पण
हिंदू पुनर्जागरण और सांस्कृतिक जागरण पर मंथन
विशेष प्रतिनिधि, गुवाहाटी, 22 मई।
समग्र विकास न्यास के तत्वावधान में शुक्रवार को गुवाहाटी के दिसपुर स्थित पीडब्ल्यूडी कन्वेंशन ऑडिटोरियम में “द हिंदू मैनिफेस्टो” पुस्तक का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। शाम 4:30 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “हिंदू पुनर्जागरण एवं हिंदुत्व का जागरण” रहा। समारोह में प्रसिद्ध चिंतक एवं वक्ता स्वामी विज्ञानानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वे विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव तथा हिंदू इकोनॉमिक फोरम के अंतरराष्ट्रीय संयोजक भी हैं।
अपने संबोधन में स्वामी विज्ञानानंद जी ने “द हिंदू मैनिफेस्टो” पुस्तक में वर्णित आठ प्रमुख सूत्रों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रचेतना को सुदृढ़ करने के लिए वैचारिक जागरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक वक्तव्य अंतरराष्ट्रीय पत्रकार कुमार राकेश ने प्रस्तुत किया। इतिहास संकलन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हिमंत धिंग मजुमदार ने हिंदुत्व की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर विस्तृत विचार रखे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता ने समापन संबोधन में उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
मंचासीन अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. दिनेश कुमार तिवारी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हितेश देव शर्मा, सवीन राजखोवा सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे।
आयोजकों के अनुसार असम में पहली बार “द हिंदू मैनिफेस्टो” का औपचारिक विमोचन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू समाज, संस्कृति, राष्ट्रचिंतन, सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
समग्र विकास न्यास की ओर से पुनम शर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विप्र दीप देव, गोविंद वासुदेव गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन श्रीमती कल्पना बोरा ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल