फॉलो करें

राज्य शतरंज चैंपियनशिप में चमके शिलचर के नन्हे खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

17 Views
राज्य शतरंज चैंपियनशिप में चमके शिलचर के नन्हे खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
नैतिक कानू ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

शिलचर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब शहर के दो होनहार बाल शतरंज खिलाड़ियों ने गुवाहाटी में आयोजित 49वीं ऑल असम इंटर-डिस्ट्रिक्ट शतरंज चैंपियनशिप (अंडर-7 ओपन एवं गर्ल्स) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो अगले महीने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होगी।

16 से 18 मई तक गुवाहाटी के ब्रह्मपुत्र वैली इंग्लिश अकादमी में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कामरूप रूरल डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन ने ऑल असम चेस एसोसिएशन के सहयोग से किया था। प्रतियोगिता में कुल सात राउंड खेले गए। प्रत्येक खिलाड़ी को 45 मिनट का समय तथा प्रत्येक चाल पर 15 सेकंड की अतिरिक्त बढ़ोतरी दी गई थी। अंडर-7 ओपन वर्ग में 46 खिलाड़ियों तथा गर्ल्स वर्ग में 27 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-7 ओपन (बालक) वर्ग में शिलचर के नैतिक कानू ने छह अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में छह मुकाबले जीते और केवल एक मैच में हार का सामना किया। वहीं अंडर-7 गर्ल्स वर्ग में आराध्या देबनाथ ने पांच अंकों के साथ उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की।

नैतिक कानू शिलचर के महारिषि विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र हैं और रंगिरखाड़ी स्थित “ई4 चेस अकादमी” में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। दूसरी ओर आराध्या देबनाथ शिलचर कॉलेजिएट स्कूल की छात्रा हैं तथा आर्यपट्टी स्थित “एन पासांट – ए स्कूल ऑफ चेस” में शतरंज का प्रशिक्षण लेती हैं।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। “ई4 चेस अकादमी” के संचालक राजदीप दास तथा “एन पासांट – ए स्कूल ऑफ चेस” के संचालक मोनाज कुमार दास ने अपने शिष्यों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिलचर के शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भी इन दोनों नन्हे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल