16 Views
थैलेसीमिया पीड़ित 16 वर्षीय स्नेहा दास को रक्त की सख्त जरूरत, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
श्रीभूमि जिले की 16 वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित स्नेहा दास इस समय Silchar Medical College and Hospital में भर्ती है। रक्त की कमी के कारण उसकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यह जानकारी स्नेहा के परिवार की ओर से दी गई है।
स्नेहा के पिता शिबु दास ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से थैलेसीमिया से पीड़ित है, जिसके कारण उसे हर महीने नियमित रूप से एक से दो यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन वर्तमान में पर्याप्त रक्तदाता नहीं मिलने से उसकी जान खतरे में पड़ गई है।
परिवार ने समाज के लोगों से मानवता के नाते आगे आकर रक्तदान करने की अपील की है, ताकि स्नेहा का जीवन बचाया जा सके। इच्छुक रक्तदाता सहायता के लिए मोबाइल नंबर 6900706393 पर संपर्क कर सकते हैं।



















