फॉलो करें

शिलचर बाइपास पर बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध हेरोइन बरामद

16 Views
शिलचर बाइपास पर बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध हेरोइन बरामद
शिलचर, 25 मई। विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर अभियान चलाते हुए कछार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को शिलचर बाइपास क्षेत्र में शिलचर की ओर आ रही एक बोलेरो वाहन (एमजेड01 एफ 9812) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 8 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई संदिग्ध हेरोइन बरामद की। इस मामले में पुलिस ने साहारुल इस्लाम लस्कर (23) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी धलाई थाना अंतर्गत विद्यारत्नपुर क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 90 ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
घटना के बाद गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल