16 Views
मेहरपुर में युवाओं ने खुद भरी सड़क की खाई
शिलचर के मेहरपुर स्थित अपोलो क्लब के सामने खराब सड़क और गड्ढों से परेशान लोगों की मदद के लिए स्थानीय निवासी आमिर लाल गोआला ने अपने साथियों के साथ निजी खर्च पर सड़क मरम्मत का कार्य कराया। उन्होंने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। इसी समस्या को देखते हुए स्वयं पहल कर गड्ढों को भरने का काम किया गया।



















