32 Views
शिलचर जिला क्रीड़ा संघ ने मनाया 70वां स्थापना दिवस, विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 26 मई : आज 26 मई को शिलचर जिला क्रीड़ा संघ के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे जिला खेल संघ परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां संघ के अध्यक्ष शिवब्रत दत्ता ने ध्वज फहराया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रमों के अंतर्गत सुबह 10 बजे संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बादल दे के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया।
दोपहर 3 बजे से डीएसए फुटबॉल अकादमी के स्थापना वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रशिक्षुओं के बीच एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। वहीं शाम 5:30 बजे फुटबॉल अकादमी के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद शाम 6 बजे केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। शाम 6:30 बजे तुलसीदास बनिक कॉन्फ्रेंस हॉल में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार-विमर्श सभा आयोजित हुई, जिसमें खेल और संगठन के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।



















