फॉलो करें

हाइलाकांडी में प्रतिबंधित गोमांस बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8.5 किलो मांस जब्त, दो गिरफ्तार

21 Views
हाइलाकांडी में प्रतिबंधित गोमांस बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8.5 किलो मांस जब्त, दो गिरफ्तार

हाइलाकांडी, 27 मई। हाइलाकांडी शहर में प्रतिबंधित गोमांस की खुलेआम बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8.5 किलोग्राम गोमांस जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हाइलाकांडी टाउन ब्रांच पुलिस ने शहर के 11 नंबर वार्ड स्थित सिराजपट्टी बाजार में अभियान चलाया।

यह अभियान टाउन दारोगा निशी रंजन देव के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें बिक्री के लिए रखे गए प्रतिबंधित गोमांस को बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इटोरकांदी पार्ट-2 निवासी अनवर हुसैन लस्कर तथा अलगापुर पार्ट-2 निवासी मोक्तार अली लस्कर के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनदेखी करते हुए कुछ असामाजिक तत्व लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित गोमांस की बिक्री कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान जिस दुकान में यह मांस बेचा जा रहा था, उसे भी पुलिस ने सील कर दिया।

ज्ञात हो कि असम सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। इसके बावजूद कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

पूरे मामले की जांच जारी है। अभियान में संयुक्त पुलिस अधिकारी समीर दप्तर बरूआ (क्राइम), सदर थाना प्रभारी पॉल लालह्लिमसांग, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी तथा हाइलाकांडी सर्किल अधिकारी जोनाथन वैफेई भी उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल