धोलाई में बजरंग दल द्वारा ‘हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव’ आयोजित
शिलचर, 29 मई : बजरंग दल दक्षिण कछार जिला की ओर से धोलाई प्रखंड के भागा बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में ‘हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य बौद्धिक वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण असम प्रांत के प्रांत प्रचारक सम्माननीय श्री गौरांग जी उपस्थित रहे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और हिंदू समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके संबोधन से उपस्थित लोगों को शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक एवं कम ज्ञात प्रसंगों को जानने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद दक्षिण असम प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख सम्माननीय श्री रतीश जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रसेवा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा तथा अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकजुटता और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।





















