फॉलो करें

FIIT JEE के खिलाफ ED का एक्शन, धनशोधन मामले में दी दबिश, सेंटर बंद होने से लगभग 12 हजार छात्र परेशान

152 Views

दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक प्रमुख कोचिंग संस्थान फिटजी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में दिल्ली-NCR में आठ स्थानों पर छापेमारी की. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा पीडि़त अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद यह छापेमारी की गई. ED अधिकारियों के अनुसार जांच उन आरोपों पर केंद्रित है कि देश भर में कई FIIT JEE केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद हो गए. जिन अभिभावकों ने पूरे शैक्षणिक वर्ष के लिए अग्रिम फीस का भुगतान किया था. उन्होंने दावा किया कि संस्थान की ओर से अचानक बंद होने के बारे में कोई सूचना न मिलने से वे असमंजस में हैं.

अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने फीस के रूप में लाखों रुपए जमा किए, लेकिन उन्हें कोई सेवा या रिफंड नहीं मिला. ED की टीमों ने प्रमुख साजिशकर्ताओं के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली. जिनमें प्रमोटरों में से एक डीके गोयल व कुछ कार्यालय शामिल हैं. ED ने कहा कि आरोपों में कोचिंग सेंटरों से लिए गए धन को निजी लाभ या अन्य संस्थाओं में इस्तेमाल करना शामिल है.

अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थान के प्रमोटरों सहित दिल्ली और पड़ोसी नोएडा तथा गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में देश भर में कई FIIT JEE केंद्र बिना किसी सूचना के अचानक बंद कर दिए गए थे. उन्होंने बताया कि अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पूरे साल के लिए अग्रिम भुगतान कर दिया था लेकिन FIIT JEE ने अपने केंद्र अचानक बंद किए जाने के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया जिससे 12000 छात्रों का भविष्य अनिश्चितता में फंस गया. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला नोएडा एवं दिल्ली पुलिस द्वारा इन अभिभावकों की शिकायतों पर दर्ज की गई प्राथमिकियों से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय कोचिंग केंद्रों से प्राप्त धनराशि को निजी लाभ और अन्य संस्थाओं में लगाने संबंधी आरोपों की जांच कर रहा है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल