फॉलो करें

G7 शिखर सम्मेलन: इटली दौरे पर पीएम मोदी, मेलोनी से आज करेंगे मुलाकात

198 Views

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे शक्तिशाली समूह G7 का शिखर सम्मेलन इटली के अकीला में शुरू हो गया है. इस भव्य शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं. दुनिया के अलग-अलग देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों की बैठक एक साथ होगी. वहीं पीएम मोदी कई अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. पीएम इटली पहुंचते ही इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. 14 जून यानी आज पीएम इटली के दौरे पर रहेंगे. मेलोनी के अलावा पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के पीएम और जापान के पीएम से आधिकारिक तौर पर मुलाकात करेंगे.

दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब हमास और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है. उधर, यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध खत्म नहीं हो रहा है.  कयास लगाए जा रहे हैं कि इन युद्धों को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जी7 शिखर सम्मेलन में कोई ठोस पहल होती है या नहीं. साथ ही ये भी समझना जरुरी है कि ये बैठक भारत के लिए रणनीतिक तौर पर कितना सफल साबित होगा.

दुनिया में पीएम मोदी की छवि ताकतवर नेताओं में है और जी7 बैठक में पीएम दुनिया के ताकतवर नेताओं के सामने होंगे. पीएम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे. इसके पीएम मोदी ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मिलेंगे. इटली के पीएम से मुलाकात के बाद वह जापान के पीएम से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में विश्व में शांति बहाल करने पर विशेष चर्चा होगी. इन मुद्दों में रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल और प्रभाव के साथ-साथ मध्य पूर्व के हालात पर भी चर्चा होगी.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल