फॉलो करें

Jharkhand: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- बोले- मोदी जी बड़े-बड़े प्लेन में उड़ते हैं, बोझ आम आदमी उठा रहे

276 Views

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले फेज के प्रचार में नेता पूरी ताकत से लग गए हैं. शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धनबाद के बाघमारा और जमशेदपुर में चुनावी सभा की. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा- मोदी जी बड़े-बड़े भाषण करते हैं. बड़े-बड़े प्लेन में उड़ते हैं. लेकिन बोझ आम आदमी को उठाना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि मोदी जी गरीबों से हाथ मिलाने से भी कतराते हैं. वो अंबानी और अडानी के साथ जाएंगे, लेकिन गरीब दलितों, पिछड़ों से मिलना तक नहीं चाहते. 90 अफसर हिंदुस्तान के बजट को बनाते हैं. लेकिन इन नब्बे अफसरों में से केवल एक आदिवासी अफसर है. सरकारी दफ्तरों में, मीडिया में दलित पिछड़ों और गरीबों की भागीदारी क्यों नहीं है?

इंडिया की सात गारंटी को दोहराया

उन्होंने लोगों के बीच इंडिया ब्लॉक की सात गारंटी को दोहराया. इसमें उन्होंने आरक्षण के दायरे को बढ़ाने के साथ-साथ जातिगत जनगणना कराने की बातें कही. उन्होंने कहा हमारी सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में खटाखट 2500 रुपए हर महीने जाने लगेगा. एसटी को 28 प्रतिशत, एससी को 12 प्रतिशत और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे. 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे.

इन प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस नेता ने की सभा

बाघमारा से जलेश्वर महतो को प्रत्याशी बनाया है. वहां भाजपा ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के भाई शत्रुध्न महतो को उतारा है. जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस ने डॉ. अजय कुमार को टिकट दिया है. वहां उनका मुकाबला भाजपा की पूर्णिमा साहू से है, जो पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू हैं. वहीं, जमशेदपुर पश्चिमी से मंत्री बन्ना गुप्ता कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, वहां उनके सामने एनडीए के सरयू राय हैं.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल