फॉलो करें

UP: राज्य में बिजली कटौती पर सीएम योगी खफा, रात में ऊर्जा मंत्री-सभी बड़े अफसरों को तलब किया, बोले- यह बर्दाश्त नहीं करेंगे

272 Views

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लगातार चल रही बिजली कटौती ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की रात ऊर्जा मंत्री से लेकर विभाग के बड़े अफसरों को तलब किया. उनसे कटौती का कारण पूछा और नाराजगी जताई. कहा, यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसमें तत्काल सुधार करें और तत्काल अघोषित कटौती को रोका जाए.

मुख्यमंत्री योगी ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से कहा कि अगर जरूरत हो तो बिजली खरीदारी को बढ़ाकर पब्लिक को राहत पहुंचाई जाए. सीएम ने कहा कि अफसरों की फीडर वाइज जवाबदेही तय की जाए. यही नहीं, संबंधित अधिकारी रोज हर जिले की समीक्षा करें. हर जिले में कंट्रोल रूम बनाएं. जिले में नियमित रूप से डीएम बिजली व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें.

बिजली सप्लाई में जल्द सुधार लाएं

सीएम योगी ने कहा, तत्काल विद्युत व्यवस्था में सुधार लाएं. अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि यूपी में कहीं भी फाल्ट हो तो तुरंत उसे अटेंड किया जाए. शहर हो या गांव, जहां कहीं भी ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना मिले, जल्द वहां ट्रांसफॉर्मर बदला जाए.

गांवों को 18, तहसील को 22, जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली मिले

सीएम योगी ने ऊर्जा मंत्री, विभाग के अध्यक्ष, एमडी और अधिकारियों से कहा, बिजली व्यवस्था के तय शेड्यूल का ध्यान रखें. जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 22 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली हर हाल में दें. स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी बिजली की कमी नहीं होनी चाहिए.

रोज 500 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर हो रहे खराब

यूपी में रोज 500 से 550 ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि 2 साल से ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ाने और पोल के साथ तार बिछाने का काम नहीं किया गया. लखनऊ में ही रोज 15 से ज्यादा छोटे-बड़े ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं.v

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल