फॉलो करें

असम में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक वापसी के बाद संघ मुख्यालय पहुंचे हिमंत विश्वशर्मा 

17 Views

असम में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक वापसी के बाद संघ मुख्यालय पहुंचे हिमंत विश्वशर्मा 

गुवाहाटी, 5 मई: चुनाव में शानदार जीत के बाद मंगलवार को गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पहुंचे हिमंत विश्वशर्मा। असम विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट आया है। इस प्रचंड जीत का बड़ा श्रेय मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को दिया जा रहा है। उनके विकासोन्मुख कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता से सीधे संवाद ने विपक्ष को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया।

चुनाव में शानदार जीत के बाद मंगलवार को गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान कार्यवाहक मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शामिल हुए। बैठक के बाद बाहर निकलकर उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की, शुभकामनाएं स्वीकार कीं और समर्थकों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से संक्षिप्त बातचीत की तथा हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 82 सीटें जीतकर स्पष्ट और ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। सरकार गठन के लिए आवश्यक 64 सीटों के आंकड़े को भाजपा ने अकेले ही पार कर लिया। वहीं भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी।

चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा के सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस महज 19 सीटों तक सिमट गई। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस को 1, राइजोर दल को 2 तथा एआईयूडीएफ को 2 सीटें मिलीं।

विशेष बात यह रही कि पहली बार भाजपा ने हिमंत विश्व शर्मा को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा और पार्टी ने राज्य में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 और कांग्रेस को 26 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार भाजपा ने अपना आंकड़ा काफी बढ़ाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा-एनडीए को बधाई दी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा,
“असम की जनता ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए पर विश्वास जताया है। यह विजय विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति की जीत है। असम के भाई-बहनों का इस अपार समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा-एनडीए के सभी कार्यकर्ता इस सफलता के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में गठबंधन ने जिस तरह जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाई है, वह सकारात्मक राजनीति और विकास के एजेंडे की सफलता का प्रमाण है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल