18 Views
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 10 अप्रैल:
असम राज्यिक विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा परिचालित हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (मैट्रिक) परीक्षा 2026 के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।
हाइलाकांदी जिले में माध्यमिक परीक्षा में पास की दर 51.81 प्रतिशत है। जिला शिक्षा विभाग सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में प्रथम विभाग में 1,722, द्वितीय विभाग में 2,919 और तृतीय विभाग 641 हैं। इस बार भी हाइलाकांदी जिले में सरकारी शिक्षा प्रतिष्ठान की तुलना में गैर सरकारी स्कूलों के नतीजे बेहतर हैं। इस साल माध्यमिक परीक्षा में कुल शिक्षार्थी की संख्या 10,194 थी। इनमें से 5,282 शिक्षार्थी पास हुए। परीक्षा का फलाफल प्रकाश होने के बाद शिक्षार्थियों और अभिवावकों में बहुत उत्साह नजर में आया। हाइलाकांदी के प्रिसाइंसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आशाप्रद नतीजे आए हैं। विद्यालय का माध्यमिक के पहले बैच में 100 परसेंट पास रेट है। स्कूल में माध्यमिक के पहले बैच का पास रेट 100 परसेंट है। इस स्कूल के शिक्षार्थी देबार्घ्य दास, सालेह अहमद चौधुरी और गौरव घोष ने गणित में 100 में से 100 मार्क्स लाकर राज्यसेरा का खेताव लाभ किया है।
स्कूल के अध्यक्ष ड. पारिजात देबराय ने बताया कि इस साल स्कूल के कुल 61 शिक्षार्थी ने परीक्षा दिया था। इनमें से प्रथम विभाग में 59 और द्वितीय विभाग में 2 पास हुए। 10 डिस्टिंक्शन और 20 स्टार सहित 155 लेटर मार्क्स मिले। प्रिसाइंसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की इस सफलता से शिक्षक, शिक्षार्थी और अभिवावकों ने बहुत आनंदित हैं।




















