फॉलो करें

उधारबंद क्षेत्र में डायरिया स्थिति नियंत्रण में, जल नमूने जांच हेतु भेजे जाएंगे

17 Views

उधारबंद क्षेत्र में डायरिया स्थिति नियंत्रण में, जल नमूने जांच हेतु भेजे जाएंगे

उधारबंद (कछार) : उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के शालगंगा, ठालिग्राम, टिकोल एवं आसपास के इलाकों में फैले डायरिया के मामले अब नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। उधारबंद ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एसडीएमओ डॉ. अर्जुन प्रसाद गोयाला ने सोमवार सुबह स्वास्थ्यकर्मियों की दो टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा।

स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और मरीजों का हालचाल लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल किसी नए संक्रमित के सामने आने की सूचना नहीं है।

दोपहर बाद डॉ. गोयाला ने मलेरिया विभाग के एसआई पार्थ पाल, बीपीएम सालेह अहमद और बीसीएम प्रसेंजित पाल के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से पेयजल के नमूने एकत्र किए गए। अधिकारियों ने बताया कि डायरिया के जलजनित होने की आशंका को देखते हुए इन नमूनों को जांच के लिए शिलचर सिविल अस्पताल की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

डॉ. गोयाला और एसआई पार्थ पाल ने ‘प्रेरणा भारती’ के प्रतिनिधि निहार कांति राय को बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नए मामलों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है।

इस अभियान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजय गारिरी, एएनएम महेश्वरी बर्मन एवं पानिका, तथा डॉ. प्रिय दर्शिनी भी शामिल रहीं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल