फॉलो करें

उधारबंद में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘पृष्ठा प्रमुख सम्मेलन’ में उमड़ा जनसैलाब, राजदीप ग्वाला बोले—संगठन होगा और मजबूत

75 Views
उधारबंद में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘पृष्ठा प्रमुख सम्मेलन’ में उमड़ा जनसैलाब, राजदीप ग्वाला बोले—संगठन होगा और मजबूत
शिलचर/उधारबंद,  31 मार्च:
उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के दयापुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘पृष्ठा प्रमुख सम्मेलन’ में हजारों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने चुनावी माहौल को गरमा दिया। करीब चार हजार पृष्ठ प्रमुख एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की मौजूदगी और उनके जोश को देखकर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा उम्मीदवार राजदीप ग्वाला की जीत अब केवल समय की बात हो सकती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार राजदीप ग्वाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है, ताकि हर घर तक Narendra Modi और Himanta Biswa Sarma की जनकल्याणकारी योजनाओं और संदेशों को पहुंचाया जा सके। उन्होंने पृष्ठ प्रमुखों की भूमिका को इस मिशन में सबसे महत्वपूर्ण बताया और कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष रूपम साहा ने अपने संबोधन में “कांग्रेस मुक्त उधारबंद” बनाने का नारा देते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस शासन में विकास के नाम पर केवल निजी हित साधे गए, जबकि वर्तमान विधायक मिहिर कांति सोम के कार्यकाल में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और संचार व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
सभा में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव तक सतर्क रहने और विपक्ष द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रम व विभाजनकारी प्रयासों को विफल करने की अपील की।
इस दौरान Himanta Biswa Sarma द्वारा जारी चुनावी घोषणाओं का भी उल्लेख किया गया। इसमें ‘अरुणोदय’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि 3000 रुपये करने और महिला उद्यमिता योजना के तहत सहायता राशि 10,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का प्रस्ताव शामिल है। साथ ही लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है।
सम्मेलन में लोकसभा सांसद परिमल शुक्लवैद्य, मध्य प्रदेश की सांसद कविता पाटीदार, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, विधायक मिहिर कांति सोम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पूर्णकालिक विस्तारक अशोक यादव ने गीतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।
इसके अलावा कार्यक्रम में प्रवासी प्रभारी बजरंग शुक्ला, पुलक देव, उमा शंकर भट्टाचार्य, सुजीत ग्वाला, बिप्लब देवनाथ, श्रीमती सुनंदा कुर्मी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत और सम्मान किया।
राजदीप ग्वाला ने अंत में विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और उधारबंद में भाजपा एक बार फिर मजबूत जनादेश हासिल करेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल