फॉलो करें

कछार में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई : ₹2.52 करोड़ की मादक सामग्री जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

12 Views
कछार में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई : ₹2.52 करोड़ की मादक सामग्री जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कछार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत असम राइफल्स को बड़ी सफलता मिली है। असम राइफल्स ने एआरएफआईयू (ARFIU) और कछार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर जिले के पैलापूल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। जब्त सामग्री में लगभग 1.64 किलोग्राम मॉर्फिन शामिल है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹2.40 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा 20 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹12 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मादक पदार्थों का मूल्य करीब ₹2.52 करोड़ बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया। वहीं, मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य मिजोरम के कोलासिब जिले के निवासी बताए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद मादक पदार्थ, वाहन तथा गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच के लिए कछार पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस सफल अभियान को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल